Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह अब जिला शिक्षा पदाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad:  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दो अगस्त को राज्य के कई जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों का तबादला किया है. इसी कड़ी में जिले के वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह को प्रमोशन देते हुए उन्हें धनबाद जिले का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. जिले की जिला शिक्षा पदाधिकारी रही प्रबला खेस को बोकारो जिले का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. हुसैनाबाद पलामू के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार को धनबाद जिले का नया जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया है. नए जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने लगातार के संवाददाता को बताया कि उनका लक्ष्य टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा का विकास करना होगा. क्योंकि वर्तमान परिदृश्य के अनुसार जब तक शिक्षा को टेक्नोलॉजी से नहीं जोड़ा जाए, तब तक विकास संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि अपने अनुभव को शिक्षा के विकास में लगाएंगे. यह भी पढ़ें : नीतू">https://lagatar.in/dhanbad-neetu-singh-became-the-sawan-queen-danced-on-the-songs-of-hariyali/">नीतू

सिंह बनीं सावन क्वीन, हरियाली के गीतों पर खूब लगे ठुमके [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही