Search

 
 
 

धनबाद : जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मैथन व पंचेत डैम में बने केजों का किया निरीक्षण

 
ऊषा किरण मछुआरों के काम से दिखीं संतुष्ट, कहा – खराब केज़ों को जल्द कराया जाएगा दुरुस्त
Maithon : धनबाद जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण ने सोमवार 21 अगस्त को मैथन और पंचेत डैम में बने केजों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ऊषा किरण मछली पालन से जुड़े ग्रामीणों व मछुआरों से भी मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुई. मैथन के गोगना गांव के ग्रामीणों व मछुआरों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. उन्होंने नाव से सभी केजों तक जाकर भौतिक निरीक्षण किया. ऊषा किरण ने कहा कि धनबाद में योगदान देने के बाद का यह उनका पहला दौरा है. यहां के मछुआरे और मछली पालन से जुड़े ग्रामीण काफी अनुभवी हैं. मछली पालन करने की तकनीक से अवगत हैं. उनके काम से वो संतुष्ट हैं. ऊषा किरण ने कहा कि कुछ केज खराब स्थिति में है, जिसे जल्द ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा. ताकि मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक इसका लाभ मिल सके. मौके पर मछुआरों ने कहा कि सरकार द्वारा मत्स्य पालन की योजना काफी अच्छी है. मछली पालन को लेकर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी किया जाता है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-under-one-week-one-lab-all-37-csir-labs-of-the-country-will-take-research-to-the-public/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : “वन वीक-वन लैब” के तहत देश के सभी 37 सीएसआईआर लैब जनता तक ले जाएंगी रिसर्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही