Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिला उद्योग महाप्रबंधक ने व्यवसायियों से की एमएसएमई का फायदा उठाने की अपील

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  इंडस्ट्री ऑफ कामर्स के सभागार में मंगलवार 11 अप्रैल को व्यवसायियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शिव कुमार ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. एमएसएमई के इन्वेस्टीगेटर सुजीत कुमार ने एमएसएमई के तहत व्यापार एवं उद्योग को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके चट्टोपाध्याय ने एमएसएमई पर अपने बैंक की नीति और कार्य का विस्तार से वर्णन किया. बंगाल एरोपोलिट् प्रोजेक्ट्स के अधिकारी ने अंडल एरपोर्ट के पास उपलब्ध जमीन के बारे में जानकारी दी. एमएसएमई के माध्यम से सस्ती दर पर उद्योग लगाने एवं कॉमर्शियल कार्य के वास्ते उपलब्ध जमीन के बारे में भी बताया. एसबीआई के सहायक प्रबंधक दिवाकर सिंह, पीएनबी के एसएमई मैनेजर अमित कुमार ने एमएसएमई पर हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया. एचडीएफसी के मैनेजर अमित कुमार ने भी अपने बैंक की पॉलिसी विस्तार से बताई. कैनरा बैंक के मैनेजर अभिषेक झा, एक्सिस बैंक के एस सौंदिक ने भी चैम्बर और व्यापारियों को हर तरह का लाभ देने की बात कही. सेमिनार में एमवीटी से बाबूलाल अग्रवाल, अनिल मुकीम,बिनोद पसारी, जिला चैम्बर से चेतन गोयनका,अजय लाल,  बैंक मोड़ चैम्बर से पूर्व अध्यक्ष प्रभात सरोलिया, वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, योगेंद्र तुलसियान, निर्मला तुलसियान, बिनोद तुलसियान, पुराना बाजार सचिव श्रीकांत अग्रवाल, ललित सांवरिया सुशील सांवरिया,  वेद केजरीवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही