Search

धनबाद जिला जूडो टीम देवघर पहुंची, फाइनल 18 जून को

कई स्कूलों के खिलाड़ी सहित टीम में शामिल हैं 30 सदस्य

Dhanbad : झारखंड राज्य कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए धनबाद जिला जूडो टीम 17 जून शनिवार को देवघर पहुंची. यह जानकारी देते हुए धनबाद जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि 30 सदस्यीय टीम में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी कोयला नगर, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच, धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर व अन्य संस्थानों के खिलाड़ी शामिल हैं. कोच के रूप में राहुल शर्मा, सरिता कुमारी व मैनेजर अक्षय कुमार हैं. स्टेट चैम्पियनशिप में धनबाद से 4 निर्णायक बनाये गए हैं, जिनमें पप्पू कुमार, आरती कुमारी,सुदीप चक्रवर्ती, सोमनाथ भट्टाचार्य शामिल हैं. दो दिवसीय चैम्पियनशिप का फाइनल रविवार 18 जून को होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp