Search

 
 
 

धनबाद: बड्स गार्डन स्कूल राजगंज में हुई जिला जंप रोप चैंपियनशिप प्रतियोगिता

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बड्स गार्डन स्कूल राजगंज में शनिवार 23 जुलाई को जिला जंप रोप चैंपियन शिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 200 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. तीन प्रकार का स्पर्धाओं में पहली सिंगल अंडर 30 सेकंड स्पीड बालिका में अंडर 12 वर्ग में पहला स्थान सुप्रीति ठाकुर, द्वितीय स्थान मानवी कुमारी एवं तृतीय स्थान शंभवी कुमारी को मिला. दूसरी डबल 30 सेकंड स्पीड में बालक वर्ग में अंडर 12 में पहला स्थान लक्ष्मण साहू, दूसरा स्थान हिमांशु महतो और तीसरा स्थान रुद्ध कुमार रवानी ने हासिल किया. तीसरी फ्री स्टाइल में बालिका अंडर 14 वर्ग में पहला स्थान राशि कुमारी, दूसरा स्थान श्रेया चंद्र, तीसरा स्थान आशु वाडस रहएइस को मिला. जंप रोप एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि थे. उनको बड्स गार्डन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर महासचिव विवेक सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तारक नाथ दास, प्रशासनिक सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष विष्णु दास एवं सोमनाथ चौहान प्रेम कुमार बावरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-excise-department-raided-in-jeetpur-jorapokhar/">धनबाद:

जोरापोखर के जीतपुर में उत्पाद विभाग का छापा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही