Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का समापन 24 को

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: राज्य में संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 21 फरवरी से बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहा है. यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी. राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता : उन्होंने बताया कि इस संबंध में धनबाद जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पत्र दिया जा चूका है. विभिन्न खेल विधाओं यथा फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स के लिए प्रशिक्षुओं का चयन टेस्ट के आधार पर किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है. जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 बच्चों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतिभागी को आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज का दो फोटो लाना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि गुरुवार, 24 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा. इच्छुक प्रतिभागी सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपनी उपस्थिति मेमको मोड़ स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दर्ज करा सकते हैं. यह भी पढ़ें : कुआं">https://lagatar.in/bokaro-well-not-built-amount-has-been-digested/">कुआं

बना नहीं, रकम हो गई हजम   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही