Search

 
 
 

धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने खड़ेश्वरी मंदिर से निकाली कांवड़ यात्रा

 

ढोल, नगाड़ा, डीजे एवं भजनों पर थिरकते पहुंचे भुईफोड़ मंदिर, किया जलाभिषेक

Dhanbad : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में 20 अगस्त रविवार को धनबाद खड़ेश्वरी मंदिर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई. यात्रा का समापन भुईफोड़ मंदिर मे हुआ. यात्रा की शुरुआत 151 कांवड़ के सामूहिक पूजन एवं संकल्प के साथ हुई .इस विशाल कांवड़ यात्रा में लगभग 300 श्रद्धालु शामिल हुए, जो नाचते गाते ढोल, नगाड़ा, डीजे एवं भजनों पर थिरकते हुए शिव भक्ति में पूरी तरह मग्न होकर भुईफोड़ मंदिर पहुंचे व वहां में जलाभिषेक किया. जलाभिषेख के बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. विशाल कांवड यात्रा में धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्षकृष्णा अग्रवाल, महासचिव ललित झुनझुनवाला,कार्यक्रम संयोजक दीपक लाडिया, अशोक केडिया, दीपक अग्रवाल, मिठू सरिया,अमित अग्रवाल, दीपक रुइया,संजय गोयल, अनिल खेमका,राम बिलास गोयल,अरविंद सतनालिका, राकेश हेलिवाल,जितेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल,नितिन भट्ट,  सरोज अग्रवाल,रश्मि भट्ट,सरिता जैन,अंजलि कुमारी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही