Search

धनबाद:  जिला मारवाड़ी समेलन 4 जून को प्रतिभावान छात्रों को करेगा सम्मानित

Dhanbad : जिला मारवाड़ी सम्मेलन 4 जून को प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करेगा. समारोह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर  के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा. समारोह में देश के सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता भावीन जे साह मौजूद रहेंगे. यह जानकारी शनिवार 27 मई को   जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि समारोह में सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही शिक्षा, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य धर्मशाला, पनशाला एवं अन्य क्षेत्रों में समाज सेवा का निस्वार्थ रूप से काम करता रहा है. बिना किसी सरकारी सहायता के  मारवाड़ी समाज मानव हित के लिए कार्यरत है. इस अवसर पर चेतन गोयनका, अशोक केडिया, आरबी गोयल, संजीव अग्रवाल, ललित झुनझुनवाला, दीपक रूईया, शेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp