Search

 
 
 

धनबाद जिला फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/5-pairs-of-trains-including-secunderabad-darbhanga-express-running-through-dhanbad-canceled-till-30/">

(Dhanbad) डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (डीडीपीटीए) ने 183वां विश्व फोटोग्राफी दिवस गोल्फ ग्राउंड परिसर के खड़ेश्वरी मंदिर विवाह भवन में मनाया. केक काटकर खुशियां मनाई. इस बार परंपरा से हटकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की जगह सदस्यों के परिवार की महिलाओं व बच्चों से केक कटवाया गया. मौके पर डीडीपीटीए की ओर से वैक्सीनेशन कैंप लगाकर 200 फोटोग्राफर्स और उनके परिजनों को को-वैक्सीन की डोज दी गई. कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव मनीष शाह, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, मीडिया प्रभारी रिपुदमन झा, सुभाष सरावगी, रतन डे, संजय कुमार, रंजीत जायसवाल, रंजीत गुप्ता, मुन्ना सिंह, मंतोष लाल, साजिद खान, कुमार शुभम, सूरज रवानी आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता में IIT के फोटोग्राफरों ने दिखाई प्रतिभा

[caption id="attachment_393597" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/foto1-300x227.jpg"

alt="" width="300" height="227" /> डीजीएमएस परिसर में लगी फोटो प्रदर्शनी[/caption] इधर, डीजीएमएस, धनबाद परिसर में वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस धनबाद कैमरा क्लब, आईआईटी, सेंटर फॉर विजुअल आर्ट्स एवं डीजीएमडी ने  संयुक्त रूप से मनाया. मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशक प्रभात कुमार ने मौके पर लगी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. वहीं, आईआईटी के डीजेएलटी में डीसीसी नेशनल फोटो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ. इसमें 22 उत्कृष्ट फोटोग्राफ्स को पुरस्कृत किया गया. जूरी के रूप में लखनऊ के वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसल सिंह, उत्तराखंड के थ्रीश कपूर व धनबाद के मुकेश श्रीवास्तव मौजूद थे. आईआईटी के अमन आयुष ने बताया की डीजीएमएस प्रांगण में फोटो प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण खान सुरक्षा के पर धनबाद की कोयला खदानों के चित्र थे. साथ ही जांस्कर वैली एक 4 फोटोग्राफर्स द्वारा खींचे गए 40 फोटोग्राफ्स भी प्रदर्शनी में लगाए गए. रेणु सिन्हा ने सैकत चैटर्जी को आरबीपी सिन्हा ट्रॉफी प्रदान की. आईआईटी के गोपेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-dont-go-to-public-places-without-mask-avoid-crowd-civil-surgeon/">

धनबाद : बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं, भीड़ से बचें- सिविल सर्जन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही