Search

 
 
 

धनबाद : आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास रमन तो सचिव बने यतीन्द्र नाथ ठाकुर

 
Dhanbad : आरोग्य भारती की धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-12-children-of-mount-brescia-school-unconscious-in-class-room-admitted-to-nursing-home/">(Dhanbad)

जिला इकाई की बैठक 2 सितंबर को हाउसिंग कॉलोनी स्थित ओम साईं अस्पताल में हुई. अध्यक्षता यतींद्र नाथ ठाकुर ने की. संस्था के पिछले वर्ष कार्यों की समीक्षा के बाद नई कमेटी का गठन किया गया. नई कमेटी की घोषणा समिति के झारखंड संयुक्त सचिव जेपीएन सिंह व महिला आयाम प्रमुख रमा सिन्हा ने की. नई कमेटी में डॉ. विकास रमन अध्यक्ष, यतीन्द्र नाथ ठाकुर व डॉ. राजीव मिश्रा उपाध्यक्ष, मनमोहन सहाय सचिव, सुनील कुमार सिंह सह सचिव, पार्थो आचार्य संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. संस्था के विस्तार के लिए राजेश वर्णवाल, डॉक्टर मुक्ति किशोर, डीके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजीव राय ब्रह्मभट्ट, डॉक्टर जालंधर सिंह, डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. नीरज पांडे, आरएन तिवारी, बैजनाथ दुबे, मुरलीधर राय का आयाम प्रमुख के रूप में मनोनयन किया गया. जेपीएन सिंह व रमा सिन्हा ने नये पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई. कहा कि ये टीम आरोग्य भारती के मूल उद्देश्य को लेकर चलेगी और गांव9घर तक लोगों को आरोग्य रहने की कला का विस्तार करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-5-idols-to-be-installed-on-durga-puja-in-chiragoda-jagrut-mandir/">धनबाद

: चीरागोड़ा जागृत मंदिर में दुर्गापूजा पर स्थापित होंगी 5 प्रतिमाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही