Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

Advertisement
Advertisement

9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा तृतीय चरण का अभियान

Dhanbad : समाहरणालय के सभागार में मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तृतीय चरण की शुरुआत 9 अक्टूबर को होगी, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी. इससे पहले मंगलवार 26 सितंबर को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के सीएमओ डॉ अमित तिवारी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत नियमित टीकाकरण के दौरान 0-5 साल तक के छूटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तृतीय चरण में 5 वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओबीपी, पेंटावेलेंट रोटावायरस, मिजिल्स-रूबेला, विटामिन ए, पीसीबी का टीका सहित कुल 11 टीके लगाए जाएंगे. बैठक में सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, डब्ल्यूएचओ के सीएमओ डॉ अमित तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही