Search

 
 
 

धनबाद : मैट्रिक में जिला टॉपर रीना कुमारी की डॉक्‍टर बनने की है चाहत

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-crime-meeting-the-ssp-reprimanded-the-police-officers-disclose-the-pending-cases-soon/">

(Dhanbad) जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र टुंडी की रहने वाली रीना कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में धनबाद जिले में पहला और पूरे झारखंड में तीसरा स्‍थान लाया है. रीना कुमारी सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, गद्दी टुंडी की छात्रा है. पिता उपेंद्र कुमार साव लोधरिया में चाट की दुकान चलाते हैं. इसी से परिवार का खर्च चलता है, जबकि मां गृहणी हैं. रीना ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण वहां कोचिंग की सुविधा नहीं मिली. परिवार की माली हालत वैसी नहीं कि कहीं ट्यूशन भी कर पाती. स्‍कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन व घर पर मन लगाकर पढ़ाई की. माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से उसने यह मुकाम हासि‍ल किया है. रीना की चाहत आगे चलकर डॉक्‍टर बनने की है. बायोलॉजी उसका फवरिट सब्‍जेक्‍ट है. 12वीं बायोलॉजी के साथ पढ़ेगी और आगे चलकर मेडिकल की तैयारी करेगी. टुंडी के विधायक मथुरा महतो ने घर पर जाकर रीना कुमारी को बधाई दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-reena-of-st-xaviers-high-school-gaddi-tundi-became-district-topper-by-scoring-488-marks/">धनबाद

: सेंट जेवियर हाई स्कूल गद्दी टुंडी की रीना 488 अंक लाकर बनी जिला टॉपर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही