Search

धनबाद जिला बीस-सूत्री के उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की मुलाकात

Dhanbad : धनबाद जिला बीस-सूत्री के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिले की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिला. जिला 20- सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हर प्रखंड में मोटेशन संबंधित हजारों आवेदन छह-छह महीना से लंबित है और उसका निराकरण नहीं हो रहा है. इन सभी आवेदनों का निराकरण 2 महीना के अंदर करने की मांग की. शिकायत की गई कि सभी अंचल व प्रखंड कार्यालय के संबंधित अधिकारी,पदाधिकारी समय पर नहीं बैठते हैं और कुछ पदाधिकारी शाम को 4:00 बजे आ कर सिर्फ खाना पूर्ति करते हैं.  जिले में ग्रीन कार्डधारियों को कुछ महीनों से राशन आवंटन नहीं होने की भी शिकायत की गई. धनबाद जिला बीस-सूत्री की ओर से 28 फरवरी को जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर सभी प्रखंड अंचल कार्यालयों में जनता दरबार लगाया जाएगा. दरबार की शुरुआत गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय से होगी. उपायुक्त ने अविलंब समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया. मौके पर धनबाद जिला बीस-सूत्री के सदस्य शमशेर आलम, जहीर अंसारी, आशिफ रजा, सुजीत कुमार, भुवन रवानी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp