Search

 
 
 

अधिवक्ता परिषद की धनबाद जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन

 
Dhanbad: अधिवक्ता परिषद झारखंड की धनबाद जिला इकाई की बैठक रविवार को आयोजित हुई. यह बैठक प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में धनबाद न्यायालय परिसर में आयोजित की गई. इस बैठक में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र, प्रदेश महामंत्री विजय नाथ कुंवर, बार काउन्सिल ऑफ इन्डिया के सदस्य प्रशान्त कुमार सिंह , प्रदेश मंत्री राधाकृष्ण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित हुए. बैठक में परिषद के कार्यकलापों पर मिश्र ने चर्चा करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल, सुलभ व सस्ता न्याय दिये जाने की बातें कही. प्रशान्त कुमार सिंह ने परिषद की सदस्यता की बातें बताईं साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें - इरफान">https://lagatar.in/dispute-between-irfan-and-bhanu-bhanu-said-compare-your-dynamic-leader-with-your-allah/">इरफान

और भानू के बीच तकरार : भानू ने कहा- अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो

प्रदेश अध्यक्ष ने सत्र 2024-27 के लिए पुनर्गठित समिति का गठन

1 संरक्षक मंडल सदस्यगण :- सर्वश्री हरीशजोशी,पंकज प्रसाद,पी के भट्टाचार्य व प्रेमप्रकाश उपाध्याय. 2 अध्यक्ष :- श्री मनोज कुमार राकेश 3 उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक :- श्री हीरालाल चौहान 4 उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक :- शिवशंकर चौधरी 5 उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक :- सुनीता साहनी 6 महामंत्री : पंचानन सिंह 7 मंत्री सह संगठन आयाम सह संयोजक :- जय सिंह 8 मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक :- पी के वर्मा 9 मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक :- संगीता गोस्वामी 10 कोषाध्यक्ष :- अनूप कुमार साव 11 न्यायप्रवाह प्रमुख :- कृष्ण कुमार सिन्हा 12 न्यायकेन्द्र प्रमुख :- देवव्रत तिवारी 13 महिला प्रमुख :- सुहागी हांसदा 14 कार्यसमिति सदस्यगण और आयाम टोली के सदस्यगण :- राजू कुमार,विजय पाण्डेय,राजेन डॉन, राजेन पॉल और कमल गुप्ता. इसे भी पढ़ें - झमाझम">https://lagatar.in/pleasant-weather-due-to-heavy-rain-possibility-of-rain-till-may-25/">झमाझम

बारिश से सुहाना हुआ मौसम, 25 मई तक बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही