Search

 
 
 

धनबाद : सैप सिस्टम के चलते श्यामपुर कोलियरी के 77 मजदूरों की हाजिरी में गड़बड़ी

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में हाजिरी बनाने का सैप सिस्टम लागू होने के बाद से लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं. श्यामपुर बी कोलियरी के 77 मजदूरों की हाजिरी छूट गई है. इसके विरोध में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने 9 जून को कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने हाजिरी में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा. मजदूरों को संबोधित करते हुए सीएमडब्ल्यू के नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि सैप सिस्टम चलाने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष व्यक्ति को नहीं रखने के कारण गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने प्रबंधन से मांग किया कि पूर्व की भांति मजदूरों की सुविधा के अनुसुर सिक लीव और बैकलॉक पर बिल बनया जाए. 77 मजदूरों की हाजिरी में सुधार कर पेमेंट किया जाए. मौके पर विपिन मंडल, संजीत राउत, शिवशंकर सिंह, संजय सिंह, सुजीत बाउरी, जोशना दस, मीना देवी, सुलेखा बाउरी, रीना बाउरी पनमा देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-student-union-will-agitate-against-the-arbitrariness-of-bbmku-vice-chancellor/">धनबाद

: बीबीएमकेयू कुलपति की मनमानी के खिलाफ आंदोलन करेगा आजसू छात्र संघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही