Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में नल-जल योजना में गड़बड़झाला

Topchachi : तोपचांची प्रखंड की सभी पंचायतों में ‘हर घर नल-जल योजना ’ के तहत 5 लाख की लागत से सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण किया जाना है, परंतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, धनबाद के अफसरों और संवेदकों की सांठगांठ से बोरिंग में लगने वाला मोटर चाइनीज कंपनी का लगाया जा रहा है. एस्टीमेट के अनुसार बोरिंग में ब्रांडेड कंपनी का मोटर लगाया जाना है. ऐसे में जांच की जाए तो इस कार्य अनियमितता उजागर हो सकती है. वहीं दूसरी ओर तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड़ पंचायत में एक निजी चापाकल से जलमीनार में कनेक्शन के लिए मोटर लगा दिया और जलमीनार से कनेक्शन कर भी दिया गया है. जबकि नियमानुसार विभाग को सरकारी चापाकल या बोरिंग करके ही जलमीनार से पानी का कनेक्शन देना है.  इधर चापाकल के मालिक अवतार सिंह ने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात की परंतु कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वहीं इस मामले में विभाग के जेई अनिल सांमत ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, वह इसकी जांच करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-meeting-of-the-mining-task-force-there-was-a-churn-on-stopping-coal-smuggling/">धनबाद

: खनन टास्क फोर्स की बैठक में कोयला तस्करी रोकने पर हुआ मंथन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही