Search

 
 
 

धनबाद : 72 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला सिपाही का शव

 
Dhanbad : टुंडी के मधुरसा बेजराबाद में साइबर अपराधी को पकड़ने के दौरान बराकर नदी में डूबे सिपाही संदीप मंडल का शव 72 घंटे बाद रविवार को गांव के गोताखोरों ने निकाला. गांव के गोताखोरों के साथ-साथ देवघर की एनडीआरएफ की टीम लगी थी. एनडीआरएफ की टीम नदी के बीच में सिपाही को खोज रही थी, वहीं गांव के गोताखोर कतार बनाकर नदी के किनारे-किनारे गहरे पानी की तरफ निगाहें लगा रखे थे. इसी बीच किसी की नजर सिपाही के तैरते शव पर पड़ी. गांव के गोतोखोरों को पता है कि कहां  पत्थर और कहां गहरा पानी है. वह यह भी जानते थे कि डूबने के बाद कहां श फंस सकता है. भौगोलिक स्थिति की जानकारी होने से गांव के गोताखोरों को सफलता मिल गई. सिपाही चंदनकियारी बोकारो का रहनेवाला था. शव को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में टुंडी थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-parties-clash-over-installation-of-religious-flag-in-tundi-stones-pelted-many-injured/">धनबाद

: टुंडी में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, कई लोग घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही