Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद मंडल के नए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने संभाला पदभार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने 11 मार्च शनिवार को पदभार संभाल लिया. उन्होंने निवर्तमान डीआरएम आशीष बंसल से पदभार ग्रहण किया. नए डीआरएम ने पदभार लेने के बाद भरोसा दिलाया के वह धनबाद डिवीजन को नंबर एक के स्थान पर बरकरार रखने का हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने धनबाद के रेल अधिकारियों के साथ परिचय बैठक भी की. नए डीआरएम के पदभार लेने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने आशीष बंसल को भावभीनी विदाई दी. साथ ही अधिकारियों ने नए डीआरएम का अभिनंदन किया. [caption id="attachment_576868" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bansal-vida-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> निवर्तमान डीआरएम आशीष बंसल को विदाई देते अधिकारी[/caption] बता दें कि कमल किशोर सिन्हा 1995 बैच के इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के अधिकारी हैं. वह फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर के पद पर थे. वह मूलरूप से वेस्टर्न रेलवे कैडर के अधिकारी रहे हैं. रतलाम रेल मंडल में सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम और एडीआरएम ऑपरेशन रह चुके हैं. नए डीआरएम ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से मैकेनिकल ब्रांच में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. 25 जून 1972 में जन्मे कमल किशोर ट्रेनिंग पूरा करने के बाद चार सितंबर 1997 से रेलवे में सेवा दे रहे हैं. इस मौके पर एडीआरएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, सीनियर डीओएम अंजय कुमार तिवारी, सीनियर डीपीओ अजीत कुमार, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन अमित कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही