Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दिव्यांग छात्रा को हियरिंग मशीन पहनने पर परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा तक रोका

Maithon : सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो गई है. पहले दिन चिरकुंडा मॉडर्न स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने आई केंद्रीय विद्यालय मैथन की दिव्यांग छात्रा को आधे घंटे तक परीक्षा हॉल में बैठने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि वह हियरिंग मशीन पहनी हुई थी. जबकि छात्रा के एडमिट कार्ड पर कैटेगरी ऑफ पीडब्ल्यूडी कॉलम में `हार्ड ऑफ हियरिंग` स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है. इस घटना से छात्रा मानसिक तनाव से परेशान होकर गेट के पास ही रोने लगी. कुछ अभिभावकों ने इसकी जानकारी छात्रा के पिता को फोन पर दी. सूचना मिलते ही पिता दौड़े-दौड़े परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो वहां उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा में हियरिंग मशीन पहनना नहीं है. पिता ने शिक्षकों को बताया कि छात्रा के दोनों कान में 75 प्रतिशत हियरिंग लेस है. पिता ने स्कूल के प्राचार्य सह परीक्षा केंद्र अधीक्षक जे घोष से बात की. उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाया और केंद्रीय विद्यालय मैथन के प्रिंसिपल से भी उनकी बात कराई. तब जाकर छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई. इस तरह दिव्यांग छात्रा को परीक्षा के पहले ही दिन मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा. ज्ञात हो कि केंद्रीय विद्यालय मैथन, डॉन बास्को स्कूल निरसा व स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा के छात्रों का परीक्षा केंद्र मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा को बनाया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pds-dealer-accused-of-not-distributing-food-grains/">धनबाद

: पीडीएस डीलर पर अनाज वितरण नहीं करने आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही