Search

 
 
 

धनबाद : डीजे पर प्रतिबंध, आग और मरकरी से नहीं होगा कोई खेल-थाना प्रभारी

 
सिंदरी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की अपील Sindri : वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुहर्रम पर्व को लेकर सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सिंदरी थाना सभागार में सोमवार 24 जुलाई को हुई. प्रभारी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सिंदरीवासियों को बचने की अपील की. कहा कि 29 जुलाई को डोमगढ़, गोशाला, सिंदरी जामा मस्जिद व रांगामाटी इमामबाड़ा से निकलने वाले जुलूस पर नियंत्रण कमेटी अपने वोलेंटियर के माध्यम से ध्यान देंगे. डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है. आग और मरकरी से कोई खेल नहीं होगा. भड़काऊ गाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. बैठक में सिंदरी एसआई आदर्श कुमार, एसआई खुशबू कुमारी, एएसआई विनय दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पाण्डेय, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, विजय सिंह, मनोज मिश्रा, रंजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, मो कामरान अख्तर, अरविंद खत्री, प्रशांत कुमार दुबे, रॉकी सिंह, मो शब्बीर खान, इदरीस हुसैन, मो शब्बीर, मो सद्दाम अंसारी, वसीम अहमद, अजय सिंह, भक्तिपद पाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/sikh-family-accused-dhanbad-police-station-in-charge-of-assault/">धनबाद

थाना प्रभारी पर सिख परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही