Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सरस्वती पूजा में भी नही बजेगा डीजे, संघ ने जताया रोष

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा में भी डीजे प बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिला प्रशासन के इस आदेश से   विद्युत साउंड एंड डीजे संघ के पदाधिकारियों में रोष है. क्योंकि पहले ही प्रतिबंध के बाद उनके बिजनेस में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है. जानकारी के मुताबिक पिछले एक वर्ष से तमाम बड़े पूजा व पर्व-त्योहार ( होली, रामनवमी व दुर्गा पूजा ) पर जिला प्रशासन ने डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया. प्रशासन ने यह कदम शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से उठाया है. बावजूद इस कदम से विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ में नाराजगी है.

 ...तो हर समारोह में डीजे पर खुद लगा देंगे बैन

संघ के महासचिव शिव कुमार का कहना है कि बार-बार डीजे पर रोक लगाना पूरी तरह अनुचित है. इस बंदिश का असर हमारी रोजी-रोटी पर पड़ रहा है. फिलहाल संघ ने विशेष मुद्दे पर चर्चा की है. उपायुक्त संदीप सिंह और एसएसपी संजीव कुमार को ज्ञापन देकर छूट देने की मांग की जाएगी. संघ के महासचिव का कहना है कि 2 वर्ष तक कोरोना के कारण परेशानी रही. अब प्रशासन ने डीजे पर रोक लगा दी, जो कहीं से न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं किया गया तो भविष्य में शहर के किसी भी समारोह में डीजे पर खुद बैन लगा देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही