Search

 
 
 

धनबाद : डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया को मिली सीबीएसई की मान्यता

 

प्लस टू तक पढ़ाई की मिलेगी सुविधा, शिक्षकों सहित प्राचार्य व प्रबंधन ने जताई खुशी

Putki : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया, पुटकी को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता 18 जुलाई मंगलवार को प्राप्त हो चुकी है. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज विद्यालय को गौरवान्वित करनेवाला पल हासिल हुआ है. विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो, एकेडमिक डायरेक्टर यूएस पांडे, विद्यालय की प्राचार्या डॉ गुंजन अरोड़ा, उप प्रधानाचार्य त्रिलोचन पांडे, सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं की मौजूदगी में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया. विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो ने सभी अध्यापकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही