Search

 
 
 

धनबाद : DMDA चुनाव की सरगर्मी हुई तेज़, 3 पदों के लिए 6 उम्मीदवार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. 3 पदों के लिए छह प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाने के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. अध्यक्ष पद के दावेदार कौशल किशोर सिंह व अमरजीत सिंह हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए केतन दोषी व जसविंदर सिंह, जबकि सचिव पद के‍ लिए प्रेम प्रकाश गंगेसरिया व संजय लोधा मैदान में हैं. चुनाव 25 जून को होगा. मतदान गुप्त तरीके से होगा. वोटिंग में सभी सदस्य भाग लेंगे और 8 वें दिन भाग्य का फैसला सुनाएंगे. चुनाव मटकुरिया स्थित DMDA हॉल में होगा. चुनाव नजदीक आ रहा है, तमाम प्रत्याशी प्रचार प्रसार को लेकर सक्रिय हो गए हैं. प्रत्याशियों ने घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में संगठन से जुड़े तमाम लोगों के हित में काम करने की बात कर रहे हैं.

                     अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kaushal-c-287x300.jpeg"

alt="" width="287" height="300" /> अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कौशल किशोर सिंह ने बताया कि इससे पहले वह संगठन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. पद पर रहते हुए उन्होंने सामाजिक-धार्मिक कार्य में सक्रियता निभाते हुए संगठन में अपनी पहचान बनाई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/adhyaksha-1-193x300.jpeg"

alt="" width="193" height="300" /> इसी पद के दूसरे उम्मीदवार अमरजीत सिंह भी संगठन के संयुक्त सचिव रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि वह लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से इस एसोसिएशन के सदस्य बने हुए हैं. यदि उन्हें अवसर दिया गया तो वह एसोसिएशन को शीर्ष पर पहुंचाने का काम करेंगे.

                     उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ketan-u-300x294.jpeg"

alt="" width="300" height="294" /> डीलर मोटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार केतन दोषी वर्षों से संगठन से जुड़े रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ वर्षों से कुछ कारणों से संगठन से दूरी बना रखी थी. परंतु वह अब फिर संगठन में कुछ अलग करने की भावना को लेकर उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/jasvinder-228x300.jpeg"

alt="" width="228" height="300" /> उपाध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार जसविंदर सिंह भी मोटर डीलर एसोसिएशन के साथ लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं.  फिलहाल मटकुरिया बड़ा गुरुद्वारा में सचिव पद पर कार्यरत हैं. उनका कहना है कि अगर एसोसिएशन के सदस्यों का प्यार मिलता है तो संगठन के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करूंगा.

                      सचिव पद के उम्मीदवार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/prem-s-236x300.jpeg"

alt="" width="236" height="300" /> सचिव पद के दावेदार प्रेम प्रकाश गंगेसरिया इससे पहले भी दो बार इस पद पर रह चुके हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि सचिव पद पर रहते हुए वह संगठन के सभी सदस्यों के साथ हर वक्त खड़े रहे. आगे भी ऐसा ही करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का सहयोग रहा तो एक बार फिर इस पद पर पहुंच जाएंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ojha-266x300.jpeg"

alt="" width="266" height="300" /> सचिव पद के दूसरे दावेदार संजय लोधा भी दो बार सचिव रह चुके हैं उन्होंने बताया कि संगठन का सोसाइटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराना प्राथमिकता होगी. इसके अलावावे डीएमडीए हॉल को बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की तर्ज पर आय का स्रोत बनाने का काम करेंगे. संगठन को ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होती है तो उसके साथ हमेशा खड़ा रहेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/the-youth-of-dhanbad-created-a-ruckus-against-the-agneepath-scheme-for-the-second-day-road-jam/">धनबाद

के युवाओं ने दूसरे दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में किया हंगामा, सड़क जाम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही