Search

 
 
 

धनबाद : व्यावसायिक क्षेत्रों में सुबह 10 से रात 10 तक नहीं काटें बिजली

 

बैंक मोड़ चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के एसई को बताई समस्या  

Dhanbad : धनबाद में लचर बिजली व्यवस्था से व्यवसायी खासे परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई)  एसके कश्यप से मिलकर अपनी अपनी समस्या बताई. कहा कि कम से कम सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बिजली नहीं काटी जाए. मेंटेनेंस के लिए यदि जरूरत होने पर शाम 4 से 5 बजे तक ही बिजली काटी जाए. चैंबर महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने व्यवसायियों की बातों को गंभीरता से सुना और इसे शुक्रवार से ही लागू करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही रिहायशी इलाकों में भी कम से कम बिजली कटे, इसकी व्यवस्था करने की मांग की गई. एसई ने कहा कि जेबीवीएनएल व डीवीसी की अगली बैठक में चैंबर को भी आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि धनबाद में 33 केवी की नई लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे गोधर व जेल सबस्टेशन को जोड़ा जायेगा. वहीं, बलियापुर में नई ग्रिड का निर्माण हो रहा है, जिससे बैंक मोड़, पुराना बाज़ार, हीरापुर व अन्य शहरी क्षेत्रों को जोड़ा जायेगा. आने वाले समय में विद्युत वितरण में सुधार देखने को मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में बैंक मोड़ चैंबर के संरक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, महासचिव लोकेश अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी, विद्युत प्रभारी सुशील नार्नोली, विकास पटवारी, संजय सरावगी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-broke-the-lock-of-aituc-leaders-house-in-baghmara-and-took-away-property-worth-lakhs/">धनबाद

: बाघमारा में एटक नेता के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले गए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही