Search

 
 
 

धनबाद : नया सिंदरी बसाने के लिए पुराने को उजाड़ें नहीं- लक्की सिंह

 

डरने की जरूरत नहीं, किसी को बेघर नहीं किया जाएगा : ओएसडी

Sindri : सिंदरी के विभिन्न संगठनों के लोगों ने शहर में अतिक्रमण की विकराल समस्या पर 14 अगस्त सोमवार को एफसीआईएल के ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर मुलाकात की. जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह ने ओएसडी से आग्रह किया कि नया सिंदरी बसाने के लिए पुराने सिंदरी को नहीं उजाड़ा जाए. उन्होंने प्रबंधन को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों व दुकानदारों को उसी स्थान पर लीज आवंटन कर रेवेन्यू जेनरेट करने का सुझाव दिया. कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूरे सिंदरी में भय का माहौल है.  लोग अपनी रोजी-रोटी व आवास को लेकर काफी चिंतित हैं. इस पर ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. स्वतंत्रता दिवस पर वह अपने संबोधन में इसे स्पष्ट कर देंगे. सिंदरी को सुंदर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है. प्रबंधन की मंशा सिंदरी को उजाड़ने की कतई नहीं है. लेकिन बाहर से आने वालों को देश की पहली औद्योगिक नगरी आज भी सुसज्जित दिखनी चाहिए. मौके पर एफसीआईएल सिंदरी यूनिट के प्रभारी विजय कुमार चौधरी, संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी, स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह, अनूप सिंह, रवि शर्मा, जयप्रकाश सिंह, सागर हुसैन, मुस्ताक अहमद, मो. रिजवान, मनोज दुबे, विमल सिंह, अमर सिंह सहित कई दुकानदार मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-tonnes-of-stolen-iron-rod-recovered-from-hardware-shop-in-gulfarbari/">धनबाद

: गलफरबाड़ी में हार्डवेयर दुकान से चोरी का 10 टन लोहा छड़ बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही