Search

 
 
 

धनबाद : छल-कपट करने वाले नेताओं के बहकावे में नहीं आएं- शत्रुघ्न महतो

 
Katras : बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न महतो ने अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने बुधवार को बाघमारा प्रखंड के भंडारीडीह, छाताबाद नंबर 4 , कतरास बाजार, लिलोरी स्थान, सिंदुआरटांड, लुतीपहाड़ी पंचायत के बाघमारा बस्ती आदि जगहों पर जनसंम्पर्क करते हुए आम जनों से मुलाकात की. जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा में भाजपा ने विकास का जो रथ खींचा है वो इस चुनाव के बाद भी चलता रहेगा. जनता छल-कपट करने वाले नेताओं के बहकावे में नहीं आए. कहा कि सिर्फ बाघमारा ही नहीं, पूरे झारखंड में भाजपा जीत का झंडा गाड़ने वाली है. उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में शांति स्थापित करने एवं सम्पूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं. राज्य भर में जो अराजकता एवं असुरक्षा की स्थिति पैदा हुई है उससे झारखंड को निकालने की जरूरत है. इस बीच सांसद ढुल्लू महतो ने शत्रुघ्न महतो के चिटाही स्थित आवासीय परिसर में नए कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आम जनों की सुविधा के लिए कार्यालय को तैयार किया गया है. यहां क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में पहल की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bomb-bullet-attack-on-advocates-office-and-poultry-farm-in-madhuban-panic/">धनबाद

: मधुबन में अधिवक्ता के कार्यालय व मुर्गी फार्म पर बम-गोली से हमला, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही