Search

 
 
 

धनबाद : जो पेड़ नहीं लगाए उनके यहां विवाह समारोह में न जाएं: पी एन सिंह

 
Dhanbad : भारतीय सेवा वाहिनी ने 29 जून गुरुवार को "प्लास्टिक मुक्त हरियाली युक्त" महाअभियान शुरू किया. जोड़ा फाटक स्थित इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के सभागार में समारोह का उद्घाटन सांसद पी एन सिंह ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि पर्यावरण को संतुलित करने का काम विश्वस्तर पर चल रहा है. हमें भी साथ चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु पर श्राद्ध कर्म के दिन एक पेड़ अवश्य लगाएं. बर्थडे पार्टी या फिर शादी समारोह में जो लोग पेड़ नहीं लगाते, उनके घर न जाएं. इस छोटी सी पहल से धनबाद को प्रदूषण मुक्त करने में बड़ा सहयोग मिलेगा. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव कुमार हाड़ोदिया, विधायक राज सिन्हा, सिम्फ़र के पूर्व वैज्ञानिक डॉ राजशेखर सिंह तथा आयोजक रुपेश सिन्हा ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण संकट उन्मूलन बताया गया है.

 थैले को मोबाइल मानकर अपनी जेब में रखें

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण पक्षी भी बीट के जरिये करते हैं. तो फिर हम इंसान होकर क्यों न करें. उन्होंने कहा कि लोग धड़ल्ले से प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग कपड़े के थैले को मोबाइल मानकर अपनी जेब में रखें और बाजार से सामान खरीदते वक्त उसका उपयोग करें.

  प्रकृति को बचाना असंभव कार्य नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद विभाग के संचालक केशव कुमार हाड़ोदिया ने कहा कि प्रकृति को बचाना कोई असंभव कार्य नहीं है. बस लोगों में जागरुकता फैलाने की जरूरत है. प्रकृति के साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते. इसे रोकना होगा. पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. लोग इसे समझें व इस अभियान से जुड़ें.

   धनबाद को प्रदूषण मुक्त करना है

आयोजक रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उद्देश्य धनबाद को प्रदूषण मुक्त करना है. शुरुआत मुख्य अतिथियों के हाथों हार श्रृंगार, पारिजात, पीपल सहित अन्य फलदार पौधों के रोपण से की गई. उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के जरिये धनबाद को प्लास्टिक मुक्त हरियाली युक्त बनाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर विगत 3 वर्षों से संगठन की ओर से किए गए पौधरोपण व पौधे की देखभाल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही