Search

धनबाद: सरस्वती पूजा में डीजे न बजाएं, 27 जनवरी को मूर्ति विसर्जन करें

Maithan : मैथन (Maithan)  गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए 23 जनवरी सोमवार को मैथन एवं कुमारधुबी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने की और संचालन डीएन पाठक ने किया. बैठक में वक्ताओं ने विचार रखे. बीडीओ ने सभी से आग्रह किया कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए. कहा कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. सभी पूजा कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि डीजे ना बजाएं, जबकि  27 जनवरी को मूर्ति का विसर्जन कर दें. ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र की सभी पूजा कमेटी के सदस्यों को सूचना दे दी गई है कि पंडाल में फूहड़ गीत ना बजाएं, धार्मिक गीत ही बजाएं. रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी तरह का कोई गाना बजाना नहीं होगा. हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व बुद्धिजीवी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp