Search

 
 
 

धनबाद : स्कूलों में मध्याह्न भोजन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं करें- सपन कुमार

 
Maithon : मध्यान भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, उपस्थिति बढ़ाना, ड्रॉप आउट कम करने के साथ दिन में उन्हें पौष्टिक खाना उपलब्ध कराना है. यह बातें शनिवार को एग्यारकुण्ड प्रखंड के सभागार में आयोजित गुरु गोष्ठी (समीक्षात्मक बैठक) में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सपन कुमार मंडल ने कहीं. उन्होंने स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बंद नहीं करें. मासिक गुरु गोष्ठी में रूआर अभियान, प्रयास कार्यक्रम, बच्चों का आधार एवं बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोशाक वितरण, सोशल ऑडिट, पाठय पुस्तक वितरण, बेस लाइन सर्वे रिपोर्ट, मध्यान भोजन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में बीआरपी रहमान अंसारी, प्रमोद कुमार झा, मंसूर रहमान, अजीम अंसारी, सोहेल अख्तर, संतलाल बेठा, संजय कुमार सिंह, दिलीप पासवान, रविंद्र कुमार पराशर, सुनील भगत, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विष्णु लाल, पवन कर्ण, बसंती मरांडी, लिपिका दास, विनोद कुमार चौधरी, प्रसनजीत मुखर्जी, विनीत कुमार मिश्रा, कालीचरण कुमार, चंदन मिश्रा धीरेंद्रनाथ तिवारी, पंकज कुमार, शशिकांत प्रसाद, गौतम झा, उज्जवल झाल, राजीव गोप आदि शिक्षक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-assembly-elections-36-69-percent-voting-till-1-pm-amidst-fighting-stone-pelting-pushing/">हरियाणा

विस चुनाव :  मारपीट, पत्थरबाजी, धक्कामुक्की के बीच दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी  वोटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही