Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बलियापुर अंचल के प्रधानखंता मौजा के लगभग तीन दर्जन रैयत 7 फरवरी मंगलवार को भाजपा नेता रमेश कुमार राही के नेतृत्व में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से मिले और बिना मुआवजा दिए जमीन खाली कराने का आरोप लगाया. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जब तक मुआवजा का भुगतान नहीं होगा, किसी रैयत का मकान खाली नहीं कराया जाएगा. बता दें कि बिना मुआवजा दिए 6 फरवरी को जमीन खाली कराने पहुंचे डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों का ग्रामीणों ने विरोध किया था. रमेश राही ने बताया कि बलियापुर अंचल के प्रधानखंता मौजा की भूमि का अधिग्रहण रेलवे लाइन चौड़ीकरण के लिए किया जा रहा है. रैयतों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने आदेश जारी कर अधिगृहित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को प्रधानखंता के तीन दर्जन से अधिक रैयतों को घर खाली कराने अधिकारी पहुंच गये थे, जहां उनको रैयतों का विरोध झेलना पड़ा. रैयतों ने व्यक्तिगत रुप से मुआवजा का दावा करते हुए स्मारपत्र सौंपा. इस अवसर पर जगन्नाथ महतो भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : बगैर मुआवजा जमीन खाली न कराएं, भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Last Updated: Feb 07, 2023 12:00 AM (IST)