Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉक्टर-इंजीनियर नहीं बने तो चिंता न करें, अवसरों की है भरमार- मंडल

Advertisement
Advertisement
Maithon :  चिरकुंडा के स्वामी विवेकानंद स्कूल में 29 जून गुरुवार को करियर काउंसिलिंग पर सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार में विद्यालय के बड़ी संख्या में 10वी व 12वीं के विद्यार्थी और उनके अभिभावक शरीक हुए. केंद्रीय विद्यालय, फोर्ट विलियम्स कोलकाता के शिक्षक सविता व्रत मंडल ने बच्चों का दसवीं व बारहवीं कक्षा के बाद बेहतर कैरियर को लेकर विस्तार से चर्चा की. कहा कि जरूरी नहीं है कि सभी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट या आईएएस बनें. इसके अलावा भी करियर में बहुत सारी संभावनाएं हैं. अवसरों की भरमार है, जिस पर बच्चों को अपनी योग्यता अनुसार आगे बढ़ने की आवश्यकता है. इससे बच्चे व उनके अभिभावक काफी प्रभावित हुए. सभी ने सेमिनार आयोजित करने के लिए स्कूल के प्राचार्य संजीव साव व निदेशक विवेक सिंह के प्रति आभार जताया. मौके पर स्कूल के शिक्षक अभय शर्मा, शुभाशीष कर, विभास महतो, अनु चौरसिया, विमल शर्मा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-778-beneficiaries-did-not-build-houses-by-taking-pm-housing-money-warning-to-file-case/">धनबाद

: 778 लाभुकों ने पीएम आवास का पैसा लेकर नहीं बनाया घर, केस करने की चेतावनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही