jharia : झरिया (Jharia) जयरामपुर बागडिगी पुल के समीप सुशी आउटसोसिंग के पेटी कांट्रेक्टर एटी देवप्रभा परियोजना में उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार 15 अप्रैल को आउटसोसिंग परियोजना का काम करीब 6 घंटे ठप कर दिया. लोगों ने बीसीसीएल और आउटसोसिग प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि ग्रामीणों ने इस आंदोलन से नेताओं को दूर रखा. नेताओं को महिलाओ ने खरी खोटी सुनाई. लोगों ने कहा कि आउटसोर्सिंग परियोजना के ओबी डंप व हाइवा से निकल रहे प्रदूषण व उड़ते धूलकण से केशव नगर के लोग परेशान हैं. लोदना केशव नगर के लोग स्वच्छ हवा की जगह धूल फांकते हैं. घरों में धूलकण गिर रहे हैं, जिससे स्वच्छ पानी भी दूषित हो रहा है. जीना मुश्किल हो गया है. चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. प्रबंधन पहले विस्थापन करे, उसके बाद ही परियोजना को चलाए नहीं तो केशव नगर लोग अनिश्चितकाल के लिए काम ठप कर देंगे. सूचना पाकर कुजामा के प्रबंधक अरुण सिंह पहुंचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया. मगर ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े थे, पहले विस्थापन उसके बाद परियोजना. [wpse_comments_template]
धनबाद: विस्थापन के बाद ही करें परियोजना का काम, नहीं तो होगा चक्का जाम
Last Updated: Apr 15, 2023 12:00 AM (IST)