Search

 
 
 

धनबाद : योग करें और रहें स्वस्थ व खुशहाल : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून मंगलवार को धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता विधि लिपिक एवं सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया. सिविल कोर्ट में योग प्राणायाम का कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ, जो 8:00 बजे तक चला. योग शिक्षक ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास कराया.

  भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है योग

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जो सदियों से कई बीमारियों के उपचार में काम आता है. आज पूरी दुनिया योग की ताकत को समझ गई है. स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए योग असरदार होता है. अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने कहा कि  इस बार योग दिवस की थीम है ‘मानवता के लिए योग. यह थीम दुनिया में कोरोना के असर को देखते हुए तय की गई है. कोरोना के कारण लोगों को चिंता, अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो  इस समय मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने बताया कि इस बार सभी विधिक सहायता केंद्रों में भी डालसा के  पीएलवी, पैनल अधिवक्ताओं द्वारा योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

  पूरी दुनिया ने योग की ताकत को माना

बार एसोसिएशन में भी योग किया गया, जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है  और इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद योग के फायदों के बारे में जागरुकता फैलाना और प्रेरित करना है. महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि हेल्दी लाइफ के लिए योग बेहद जरूरी है. योग शरीर  में ऊर्जा का संचार करता है.  प्राणायाम, आसन, योग मुद्राओं से शरीर में प्राण वायु का बेहतर संचार होता है. स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है.

  न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने दिखाया उत्साह

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश टी हसन,जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव , स्वयंभू ,प्रेमलता त्रिपाठी, रजनीकांत पाठक ,सुजीत कुमार सिंह, एस एन मिश्रा,प्रभाकर सिंह ,राजकुमार मिश्रा अखिलेश कुमार ,नीरज कुमार विश्वकर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, अवर न्यायाधीश   राजीव त्रिपाठी सिविल जज श्वेता कुमारी ,शिवम चौरसिया ,सफदर नायर ,निर्भय प्रकाश ,विशाल माजी, प्रतिमा उराव,पूनम कुमारी, रजिस्ट्रार एस एस तिर्की,  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या अश्वनी,  एम जीया तारा, अनुष्का जैन, दिव्या राघव, विवेक राज, सुमंत दीक्षित, जेनिस  मींज, अभिनव त्रिपाठी ,सुभाष बारा, एस उरांव, रेलवे न्यायिक  दंडाधिकारी, अंकित कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव समेत तमाम अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/arya-of-dhanbad-iit-was-the-first-in-energy-power/">धनबाद

आईआईटी की आर्या ऊर्जा शक्ति में रही प्रथम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही