Dhanbad : धनबाद जिले के लोदना की रहने काजल देवी की 2 साल की मासूम बच्ची नंदिनी की झरिया में बाइक के धक्के से चोट लगने से जीभ कट गई थी. समाजसेवी तरुण बंसल के सहयोग से परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद के एशियन द्वारका दास जालान अस्पताल ले गए. वहां प्लास्टिक सर्जन डॉ. जफर अकील ने बच्ची का इलाज शुरू किया. ऑपरेशन कर उसकी जीभ को जोड़ दिया. बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है और बोलने लगी है. इससे बच्ची के माता-पिता काफी खुश हैं. शुक्रवार, 15 अप्रैल को अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई. जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. यह देखकर बच्ची के इलाज में 60% की छूट दी गई. ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगा है और धनबाद में लोगों को सस्ता इलाज देने के लिए प्रयासरत है. अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराने वाले समाजसेवी तरुण बंसल ने खुद और समाज के सहयोग से बच्ची के इलाज की बाकी रकम का भुगतान किया. इस अवसर पर ट्रस्ट की कार्यकारिणी के सदस्य मनोज खेमका, कुणाल कुमार व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=290216&action=edit">यह
भी पढ़ें : धनबाद : किसी बड़ी अनहोनी को आमंत्रण दे रहा ट्रैफिक सिग्नल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : धनबाद : किसी बड़ी अनहोनी को आमंत्रण दे रहा ट्रैफिक सिग्नल [wpse_comments_template]
Leave a Comment