Search

 
 
 

धनबाद: पंचतत्व में विलीन हुए डॉक्टर दंपती

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के हाजरा क्लीनिक के भयानक अग्निकांड में मृत डॉक्टर दंपती का अंतिम संस्कार 29 जनवरी रविवार को झरिया के बस्ताकोला स्थित गोशाला घाट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया. मुखाग्नि डॉक्टर दंपती के पुत्र आयुष व पुत्री प्रेरणा ने दी. रस्म पूरी करते हुए दोनों भाई-बहनों की आंख से आंसू बहते रहे. दोनों का रो रो कर बुरा हाल रहा. इस दृश्य को देख घाट पर मौजूद परिवार के तमाम सदस्यों सहित अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गई. अंत्येष्टि से पूर्व डॉ विकास हाजरा, डॉक्टर प्रेमा हाजरा तथा उनके भांजा सोहम खुमारु का शव पोस्टमार्टम के बाद बैंक मोड़ स्थित उनके आवास पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शवयात्रा बस्ताकोला स्थित गोशाला घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:  डॉक्टर">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-doctor-couple-bid-farewell-with-moist-eyes/">डॉक्टर

दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही