Search

 
 
 

धनबाद : इलाज के नाम पर डॉक्टर ने किया महिला का शोषण, थाना में हंगामा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वासेपुर आज़ाद नगर की शादी शुदा महिला रुकसाना खातून ( काल्पनिक नाम ) ने आज रविवार 9 अक्टूबर को धनबाद के महिला थाना में जम कर हंगामा किया. महिला का आरोप है कि धनबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ओम प्रकाश इलाज के नाम पर पिछले तीन वर्ष से उनका शोषण करता आ रहा है. शिकायत के बावजूद थाना से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 डॉक्टर ने इलाज किया और आ गए बिल्कुल करीब

हंगामा करनेवाली महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में उसे टीबी की बीमारी हो गई. इलाज कराने वह धनबाद सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मुलाकात डॉक्टर ओम प्रकाश से हुई. डॉक्टर ने इलाज किया और इस बीच दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे वह करीब आ गए. महिला बताती हैं कि पिछले 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर डॉक्टर यौन शोषण कर रहे हैं. यह जानकारी पति को हुई तो वह भी को छोड़ कर चलते बने. अब डॉक्टर शोषण के बावजूद शादी से मुकर रहे हैं. थाना से भी न्याय नहीं मिल रहा है.

    महिला के तमाम आरोप निराधार : डॉ ओमप्रकाश

इधर सफाई देते हुए डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि महिला के तमाम आरोप निराधार है. वह बताते हैं कि सदर अस्पताल में महिला टीबी का इलाज कराने आई थी. इलाज मैंने किया था. टीबी चैंपियन के तहत ठीक हो चुके मरीजों का फीडबैक लेना होता है. उसी बहाने फोन कर महिला से फीडबैक लिया.  इसके बाद महिला अन्य नंबरों से कॉल कर मोबाइल पर रिचार्ज व अन्य तरीके से पैसों की मांग करने लगी. इन सब शर्तों को नहीं मानने पर वह उन्होंने फंसाने की साजिश रची है. फिलहाल महिला थाना मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-celebration-of-eid-ul-miladunnabi-the-slogans-of-the-governments-arrival-marhaba/">धनबाद

:  ईद-उल-मिलादुन्नबी के जश्न में गूंजे सरकार की आमद मरहबा… के नारे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही