पति ने सिविल सर्जन व डीसी से की शिकायत, डॉक्टर ने मांगी माफी
Dhanbad : धनबाद के कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार 16 जून को इलाज के लिए आई प्रसूता महिला के साथ गायनी विभाग की डॉक्टर संध्या तिवारी ने अभद्र व्यवहार किया. डॉक्टर के इस अभद्र व्यवहार से प्रसूता सदमे में है. डॉक्टर के इस व्यवहार से नाराज प्रसूता के पति मुकेश साव ने उपायुक्त संदीप कुमार व सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा से लिखित शिकायत की है. घटना के बारे जानकारी देते हुए पीड़िता के पति ने बताया कि वह हीरापुर भिस्ती पाड़ा के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी गर्भवती है. गर्भ का अंतिम महीना चल रहा है. वह पेट दर्द की शिकायत लेकर विगत 15 जून को अपनी मां के साथ सदर अस्पताल पहुंची. पर्ची कटाने के बाद डॉक्टर संध्या तिवारी से मिली और पेट में दर्द बताया. परंतु डॉक्टर संध्या तिवारी अचानक आग बबूला हो गयी और अभद्र तरीके से पेश आई. डॉक्टर ने कहा कि जब दर्द बर्दाश्त नही होता है, तो इस बच्चे को क्यों रखी हो, इसे गिरा दो. डॉक्टर के इस व्यवहार के बाद प्रसूता सदमे में है. चिंता जताते हुए महिला के पति मुकेश कुमार साव ने कहा कि डॉक्टर का ऐसा व्यवहार पत्नी के लिए मौत का कारण बन सकता है. हालांकि डॉक्टर संध्या तिवारी ने मरीज व उनके परिजन से माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि वह एक डॉक्टर हैं. जानबूझकर कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया. अगर उनकी किसी बात से मरीज व उनके परिजनों को बुरा लगा तो वह तहे दिल से क्षमा चाहती हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment