Search

 
 
 

धनबाद: परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला परिवार कल्याण ब्यूरो धनबाद द्वारा 11 जुलाई सोमवार को सदर अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा ने किया. समारोह में परिवार कल्याण कार्यो में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करनेवाले चिकित्सक, एएनएम, सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल आदि देकर सम्मानित किया गया. परिवार कल्याण के तहत महिला बंध्याकरण ऑपरेशन कार्य में सर्वाधिक उपलब्धि प्राप्त करने पर डॉ स्वतंत्र कुमार, पुरुष नसबंदी में डॉ विजेन्द्र कुमार एवं निश्चेतना कार्य में सर्वाधिक उपलब्धि प्राप्त चिकित्सक डॉ आनन्द कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा आठ सहिया, आठ एएनएम, आठ शल्य कक्ष सहायक, आदि को प्रतीक चिह्न के साथ सम्मान दिया गया. [caption id="attachment_355030" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Rally-anm-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> रैली में शामिल एएनएम,सहिया व अन्य[/caption] इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ श्यामकिशोर कांत, सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिंह, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, एएनएम प्रशिक्षणार्थी आदि मौजूद थे. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें सहिया, सेविका, एएनएम कर्मियों ने पदयात्रा कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया. रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद से सदर अस्पताल तक गई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-demonstrated-in-bccls-dahibari-project/">धनबाद

:  बीसीसीएल की दहीबाड़ी परियोजना में मजदूरों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही