Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली, मरीजों ने ली राहत की सांस

Advertisement
Advertisement

प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा चालू, मरीजों का हुआ इलाज

Dhanbad: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्देश पर डॉक्टरों ने 22 सितंबर शुक्रवार से हड़ताल के निर्णय को वापस ले लिया है. हड़ताल के तहत ओपीडी सेवा बंद रखनी थी.  परंतु शुक्रवार की सुबह आईएमए ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी. इस घोषणा से मरीजों ने राहत की सां ली है. धनबाद के तमाम निजी व सरकारी अस्पताल के ओपीडी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया. ओपीडी में डॉक्टरों ने भी मरीजों की सुध ली और इलाज किया. दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिली है.

 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आईएमए ने किया एलान

एक दिन पहले गुरुवार 21 सितंबर को आईएमए ने हड़ताल का आह्वान किया था, जिसकी जानकारी कई मरीजों को नहीं थी. एसएनएमएमसीएच में सुबह 6 बजे से ही मरीज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंच गए थे. अगर ओपीडी बाधित होती तो निश्चित ही उन्हें बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ता. बताते चलें कि विगत दिनों जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के डॉ कमलेश उरांव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आइएमए ने हड़ताल का आह्वान किया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आईएमए ने हड़ताल वापस ले ली है.

 सुबह थोड़ी देर तक बंद रहा ओपीडी

धनबाद में 200 से अधिक प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां सुबह से ही ओपीडी सेवा शुरू हो जाती है. सुबह करीब 6 से 9 बजे तक ओपीडी बाधित रही. हालांकि आइएमए ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की तो ओपीडी चालू कर दिया गया. आइएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है. इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली. आईएमए धनबाद के कोषाध्यक्ष डॉ राकेश इंदर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही हड़ताल की घोषणा की गई थी. आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधकों को सूचित किया गया था. अगर हड़ताल होती तो निश्चित ही मरीजों को परेशानी होती. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही