Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉक्टरों-कर्मिर्यों को दी आग बुझाने व अग्निशमन यंत्र के उपयोग की जानकारी

Dhanbad : सदर अस्पताल, धनबाद में 18 अप्रैल को अग्निशमन विभाग  ने मॉक ड्रिल कर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया . अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों को ऑपरेट करने की जानकारी दी गई. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि कोयलांचल में इन दिनों अग्निकांड की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. इसे देखते हुए ही विभाग की ओर से मॉक ड्रिल की गई. अगलगी की घटना में सतर्कता जरूरी है. लेकिन अग्निशमन यंत्र ऑपरेट करने की जानकारी नहीं होने के कारण लोग उपकरण रहते हुए भी आग बुझाने की बजाय भाग खड़े होते हैं. अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू हुई अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान अग्नि सुरक्षा पर कई जगहों पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए. पुरानी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर विक्टोरिया डॉक नामक जहाज पर लदे विस्फोटक में भीषण आग लग गई. उक्त अग्निकांड में 800 लोगों की जान चली गई और 80 हजार घर जलकर राख हो गए थे. आग इतनी भयानक थी कि बुझाने के क्रम में 66 अग्निशमन कर्मी शाहीद हो गए थे. उन्हीं की याद में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत हर साल 14 से 20 अप्रैल तक शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्पिटल, सामूहिक स्थान, होटल आदि जगहों पर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-will-agitate-for-proper-development-of-nirsa-umesh-goswami/">धनबाद

: निरसा के समुचित विकास को लेकर आंदोलन करेगी राकांपा- उमेश गोस्वामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही