Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एशियन जालान हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीजों के साथ मनाया मदर्स डे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के एशियन जालान हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों एवं कर्मियों ने मरीज और उनके परिजनों के साथ 9 मई सोमवार को मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया. इस अवसर पर केक काटे गए एवं सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया गया.  डॉक्टरों ने सभी से आग्रह किया कि अपनी माताओं के स्वास्थ्य का हमेशा ख्याल रखें. इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान दें  उनकी सेवा करें. उनसे बात भी करें, ताकि उनमें नकारात्मकता का भाव नहीं आए.

   मां के त्याग और समर्पण को रखें याद : डॉ सी राजन

[caption id="attachment_306429" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/plant-gift-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> अतिथियों को भेंट किया गया पौधा[/caption] हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉ सी राजन ने बताया कि मदर्स डे मां की ममता के स्मरण का दिन है. मां ने बिना शर्त अपार स्नेह, प्यार, त्याग, समर्पण भावना से हर तरह के कष्ट हंसते हुए झेलकर बच्चों को पाला. मां के त्याग को जीवन भर याद करना है. उन्हें नित्य दिन सम्मान और प्यार देकर ख्याल रखना है. मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ ए एम राय, प्रसूति विभाग की डॉ राधिका मोहन समेत सभी चिकित्सक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डॉ अदया, डॉ जयंत कश्यप, डॉ.ए एन टोपनो, डॉ इंदु  तथा आईएसएम से डॉ तनुश्री बनर्जी, अग्रवाल क्लिनिक की डॉ स्मृति प्रिया, तन मन क्लिनिक की डॉ नितु कुमारी, मातृ सदन के डॉ फरहाना, एन सी एल हॉस्पिटल की डॉ नेहा स्मृति समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-doors-of-private-hospitals-not-open-patients-gathered-in-snmmchs-opd/">धनबाद:

नहीं खुले निजी अस्पतालों के दरवाजे, एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में उमड़े मरीज [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही