Dhanbad : रंगदारी के विरोध में धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306106&action=edit">
(Dhanbad) के सभी डॉक्टर 9 मई की सुबह 6 बजे से हड़ताल पर हैं. आईएमए ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है. जिले के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत अन्य स्वास्थ्य जांच केंद्रों में ताला लटका है. अस्पतालों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा तक बंद हैं. मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. हड़ताल में सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पॉलीक्लिनिक, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच केंद्र शामिल हैं. इलाज बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड1 रहा है. हालांकि, सरकारी अस्पताल खुले हुए हैं. एशियन अस्पताल के सेंटर हेड सी राजन सुपरिटेंडेंट एएम रॉय ने कहा कि डॉ. समीर कुमार से रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में जिले के सभी निजी अस्पतालों को बंद रखा गया है.
धनबाद : सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे डॉक्टर [wpse_comments_template]
(Dhanbad) के सभी डॉक्टर 9 मई की सुबह 6 बजे से हड़ताल पर हैं. आईएमए ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है. जिले के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत अन्य स्वास्थ्य जांच केंद्रों में ताला लटका है. अस्पतालों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा तक बंद हैं. मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. हड़ताल में सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पॉलीक्लिनिक, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच केंद्र शामिल हैं. इलाज बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड1 रहा है. हालांकि, सरकारी अस्पताल खुले हुए हैं. एशियन अस्पताल के सेंटर हेड सी राजन सुपरिटेंडेंट एएम रॉय ने कहा कि डॉ. समीर कुमार से रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में जिले के सभी निजी अस्पतालों को बंद रखा गया है.
डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दे प्रशासन : आईएमए सचिव
आईएमए, धनबाद के सचिव डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि अपराधी डॉक्टरों से फोन पर रंगदारी मांग रहे हैं. ऐसे हालात में आखिर लोगों का इलाज कैसे किया जा सकता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से डॉकटरों को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की. आईएमए के पदाधिकारियों ने डॉ. समीर को धमकाने वाले छोटू सिंह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि इस घटना के बाद से सभी डॉक्टरों में दहशत है. डॉ. समीर तो धनबाद छोड़ चुके हैं. ऐसे माहौल में कोई भी डॉक्टर काम नहीं करना चाह रहता है. अगर जिला पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों का विश्वास हासिल नहीं किया, तो स्थिति और खराब होगी.एसएनएमएमसीएच व सदर अस्पताल खुला
इधर, जिले का सबस बड़ा सरकारी अस्पतला एसएनएमएमसीएच व सदर अस्पताल धनबाद में चिकित्सा सेवाएं जारी हैं. मरीजों की परेशानियों को देखते हुए आईएमए ने इन दोनों अस्पतालों को हड़ताल से अलग रखा है. वहां ओपीडी सेवा रोज की तरह जारी है. इमरजेंसी में भी मरीजों को भर्ती लिया जा रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305875&action=edit">धनबाद : सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे डॉक्टर [wpse_comments_template]
Leave a Comment