Search

 
 
 

धनबाद : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, SNMMCH में लाइब्रेरी के पास वैकल्पिक ओपीडी शुरू

 
Dhanbad : कोलाकाता कांड के विरोध में एसएनएमएमसीएच, धनबाद में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. इसे देखते हुए एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने गुरुवार को लाइब्रेरी के पास वैकल्पिक ओपीडी शुरू की है. यहां अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह प्रभारी अधीक्षक डॉ ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. हड़ताल की वजह से मरीजों के इलाज में परेशानी हो रही थी. बिना इलाज के ही मरीज घर लौट जा रहे थे. ज्ञात हो कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते एसएनएमएमसीएच में छह दिनों से ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप है. प्रबंधन के बार-बार आग्रह के बावजूद हड़ताली जूनियर डॉक्टर ओपीडी सेवा बहाल नहीं होने दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : बदलापुर">https://lagatar.in/badlapur-sexual-abuse-case-shocking-no-compromise-on-safety-of-girls-mumbai-hc/">बदलापुर

यौन शोषण : बंबई HC ने पुलिस और स्कूल प्रशासन को फटकारा, कहा- स्कूल भी सुरक्षित नहीं तो बच्चे क्या करें?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही