Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा क्षेत्र में भी डॉक्टरों ने की हड़ताल, चिकित्सा सेवा ठप

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) आईएमए कुमारधुबी शाखा के आह्वान पर सोमवार 9 मई को चिरकुंडा, कुमारधुबी, निरसा, मैथन क्षेत्र के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे. सभी नर्सिंग होम में ओपीडी सेवा बंद रही और जांच घरों में भी ताले लटके रहे. चिकित्सकों की हड़ताल के कारण नर्सिंग होम भी बंद रहे. फलस्वरूप बीमार मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आईएमए कुमारधुबी शाखा के सचिव डॉ आईएम सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. इसी का नतीजा है कि सरेआम चिकित्सक को रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है. कहा कि आईएमए धनबाद की अपील पर क्षेत्र के सभी नर्सिंग होम में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही. आगे के आंदोलन पर विचार विमर्श किया जाएगा. बताया कि क्षेत्र के स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड ,गुप्ता नर्सिंग होम, अविष्कार डायग्नोस्टिक, लाइंस क्लब आरएन खरकिया अस्पताल, प्रसाद नर्सिंग होम, पोपुलर नर्सिंग होम, लोटस नर्सिंग होम, दृष्टि आई केयर सेंटर, होप क्लिनिक सहित अन्य नर्सिंग होम में हड़ताल का असर देखा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candidates-got-election-symbol-in-agyarkund-and-kaliyasol/">धनबाद

: एग्यारकुंड और कलियासोल में प्रत्याशियों को मिल गया चुनाव चिह्न  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही