Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू के संबद्ध कालेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 सितंबर से

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एडमिशन सेल ने संबद्ध कॉलेजों में यूजी सत्र 2222-26 में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. मेरिट लिस्ट 6 सितंबर को देर रात जारी की गई और 7 सितंबर बुधवार को सभी संबद्ध कॉलेजों को ऑनलाइन भेज दिया गया. 8 सितंबर से सभी संबद्ध कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा. यह जानकारी विवि के एडमिशन सेल की हेड डॉ नविता गुप्ता ने दी. बता दें कि 6 और 7 सितंबर को करमा पूजा के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद हैं. डॉ नविता गुप्ता ने बताया कि अस्थायी संबद्ध कालेजों में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन अब तक शुरू नहीं हो सका है. इन कॉलेजों को संबद्धन मिलने का इंतज़ार किया जा रहा हैं. संबद्धन मिलने के बाद इन कॉलेजों में नामांकन के लिए फिर से चांसलर पोर्टल खोला जाएगा. बता दें कि इसके पहले अंगीभूत कॉलेजों के लिए जारी मेरिट लिस्ट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 5 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 14 सितंबर तक चलेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-demonstrated-under-the-banner-of-bcku-handed-over-demand-letter-to-the-management/">धनबाद

: बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने किया प्रदर्शन, प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही