Search

 
 
 

धनबाद: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 से 21 जुलाई तक

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बोबीएमकेयू) के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के सफल 425 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र का सत्यापन 15 से 21 जुलाई तक होगा. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक सुमन कुमार वर्णवाल ने शनिवार 9 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. नोटिफिकेशन में अलग-अलग तिथि पर अलग-अलग विषयों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि बताई गई है.   15 जुलाई को आर्ट्स एंड कल्चर, बॉटनी, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, मैनेजमेंट स्टडीज, मैथ, फिजिक्स और सोशोलॉजी में सफल अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए बुलाया गया है. 16 जुलाई को केमेस्ट्री, कॉमर्स व बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स और जूलॉजी में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा. 18 जुलाई को फिलॉस्फी, साइकोलॉजी और उर्दू के अभ्यर्थियों, 19 जुलाई को संस्कृत और हिन्दी, 20 जुलाई को बांग्ला और पॉलिटिकल साइंस और 21 जुलाई को केवल इंग्लिश में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा. विद्यार्थियों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन का मूल प्रमाण पत्र तथा अंकपत्र, इंटरमीडिएट एवं स्नातक का अंकपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और पांच पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर आने को कहा गया है. विद्यार्थियों को सभी दस्तावेज की छाया प्रति एवं मूल प्रति लेकर आने का निर्देश दिया गया है. नोटिफिकेशन में आरक्षण नियमावली के अनुसार सामान्य विद्यार्थियों में 15% सीट सभी के लिए, 25% सीट झारखण्ड रीजन के लिए, 14% सीट ओबीसी के लिए 10% एससी, 26% एसटी और 10% ईडब्ल्यूएस के लिए निर्धारित किया गया है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही