Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुत्ता के काटने का मामला बढ़ा, अप्रैल में 2484 लोगों को लगा एंटी रैबीज

Dhanbad : जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में कुत्ता काटने के मामले में भी इजाफा हुआ है. सिर्फ अप्रैल में धनबाद के सरकारी अस्पतालों में 2484 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया है. यह आंकड़ा केवल सदर अस्पताल और एसएनएमएमसीएच का है, जबकि जिले के सीएचसी तथा निजी अस्पतालों के आंकड़ें शामिल होने से ग्राफ और भी बढ़ सकता है. जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल तथा एसएनएमएमसीएच में जनवरी माह में 1835, फरवरी माह में 1740 , मार्च में 1768 और अप्रैल माह में सबसे अधिक 2484 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए.

 डॉग बाइट्स में ज्यादा संख्या बच्चों की

अस्पताल कर्मियों के अनुसार जनवरी, फरवरी तथा मार्च महीने में प्रतिदिन डॉग बाइट्स के गिने-चुने 5 से 10 मरीज सदर अस्पताल व 35 से 50 मरीज एसएनएमएमसीएच में एंटी रैबीज इंजेक्शन लेने पहुंचते थे. मगर अप्रैल माह में इनकी संख्या अचानक बढ़ कर सदर में 20 से 25 तथा एसएनएमएमसीएच में 50 से 70 पहुंच गयी है. उन्होंने बताया कि डॉग बाईट्स के मामले में 40% से अधिक संख्या बच्चों की है. हालांकि युवा व बुजुर्ग भी शामिल हैं. कुत्ता काटने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी पर अस्पताल कर्मी भी हैरान हैं. अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्र से बताये जा रहे है.

   गर्मी में ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं कुत्ते

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण सिंह का कहना है बारिश के मौसम में डॉग बाइट के मामले अधिक देखें जाते हैं. लेकिन अगर अप्रैल माह में ऐसे मामले बढ़े हैं तो इसका एक कारण तपती गर्मी है, क्योंकि जब पारा 42 डिग्री से ऊपर जाता है तो कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही