Search

 
 
 

धनबाद: रोज़गार पाने वाला नहीं, खुद बनें सृजनकर्ता : डॉ संजय

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरुनानक कॉलेज, धनबाद में `खादी और ग्रामोद्योग आयोग` द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन (पीएमईजीपी) के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सरकार की रोजगार सृजन नीतियों की जानकारी दी गई. शिविर का उद्घाटन प्राध्यापक प्रो संजय सिन्हा ने किया. प्राचार्य प्रो (डॉ) संजय प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने छात्रों को रोज़गार पाने वाला नहीं, रोजगार का सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया. खादी ग्रामोद्योग आयोग,रांची के सहायक निदेशक सुनील कुमार सिंह ने छात्रों को रोजगार का महत्व बताते हुए सरकार की पहल व योजनाओं की जानकारी दी. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, धनबाद के सहायक निदेशक दीपक कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के संजीत सिंह, जिला वित्त विभाग के निदेशक सुजीत कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया. इस अवसर पर आदित्य कुमार,  धनंजय कुमार के साथ कॉलेज के प्रो अमरजीत सिंह, प्रो दीपक कुमार, प्रो मीना मलखंडी, प्रो दलजीत सिंह, प्रो सोनू प्रसाद यादव, प्रो पीयूष अग्रवाल, प्रो. साधना सिंह, प्रो स्नेहल गोस्वामी, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो अर्णब सरखेल, प्रो सिमरन श्रीवास्तव सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही