Search

 
 
 

धनबाद: सोशल मीडिया पर ना अफवाह फैलाएं और ना फैलने दें: उपायुक्त

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक न्यू टाउन हॉल हुई. बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, एसपी रेशमा रिमेशन, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह सहित जिले के कई पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सीओ, बीडिओ और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूजा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि पूजा पंडाल में विधि -व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी, बीडिओ संवेदनशील स्थल सहित भीड़भाड़ वाले पंडाल को चिन्हित करें, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाएगी. पूजा समिति के लोगों से कहा गया कि समिति के सदस्य आईडी कार्ड जरूर लगाएं, पंडाल के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाएं, फायर फाइटिंग की व्यवस्था हो, जुलूस का रूट पहले से जो निर्धारित है, जहां विवाद नहीं है, वही रूट रहेगा. सद्भाव बनाए रखने के लिए अन्य धर्म स्थल से होकर जुलूस ना निकालें. सोशल मीडिया पर ना अफवाह फैलाएं और ना फैलने दें. बैठक ने एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि पूजा पंडाल, मेला या विसर्जन में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी. वाहनों का रूट भी निर्धारण होगा. पंडालों में महिला सुरक्षा की खास व्यवस्था होगी. समितियों से कहा गया कि पंडाल में फायर फाइटिंग की व्यवस्था अवश्य करें, सीसीटीवी जरूर लगवाएं जिससे क्राइम कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी. सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान ना दें डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पकड़े जाने पर कमेटी और डीजे वाले पर मामला दर्ज होगा. 7 अक्टूबर तक सभी पंडालों से मूर्ति विसर्जन कर दें. थाना प्रभारियों से कहा गया कि जिन पर 107 लगा है उसका संशोधन कर सही लिस्ट बनाएं और वैसे अपराधियों पर नजर रखें. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि सड़क किनारे कई स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है, जिन्हें जलाने की व्यवस्था की जाए. पूजा में 10 - 12 दिन पानी और बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाए. साथ ही सड़क मरम्मत की भी व्यवस्था की जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही