Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नहीं खुले निजी अस्पतालों के दरवाजे, एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में उमड़े मरीज

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा बंद रहने के कारण सोमवार 9 मई को अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के ओपीडी में भारी भीड़ रही. आज पूरे दिन अस्पताल में चहल पहल बनी रही और 1186 से अधिक मरीजों ने जांच कराई. एक आंकड़े के मुताबिक निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम पॉलीक्लिनिक, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच केंद्रों से लगभग 800 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा. निजी नर्सिंग होम में दूर दराज से इलाज कराने आये मरीजों को भी निराश होना पड़ा.

  ओपीडी में दो हजार मरीजों को देखने की क्षमता

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि ओपीडी में दो हजार मरीजों को देखने की क्षमता है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल के कारण निजी अस्पताल, नर्सिंग होम समेत अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थान बंद रहे. जिले भर में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम के बाहर ताले लटके रहे. जामताड़ा मझलाडीह के सपन माझी ने बताया कि उनके भाई को हाथ का ऑपरेशन कराने निजी अस्पताल आए थे. परंतु बंदी के कारण एसएनएमएमसीएच लाना पड़ा. टुंडी के राहुल कुमार को बगैर इलाज लौटना पड़ा. कई जगह मरीज अस्पताल खुलने का इंतजार करते रहे. घंटों बाद भी अस्पताल का दरवाजा नहीं खुला तो घर चले गए.

   हड़ताल पूरी तरह सफल : डॉ सुशील कुमार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पूरे जिले में नर्सिंग होम के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों ने बंद का समर्थन किया. डेंटल एसोसिएशन और इंडियन फिजियो थैरेपी एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है. उन्होंने बताया कि हड़ताल पूरी तरह सफल रही. बता दें कि 9 मई की रात में भी इलाज नहीं होगा. मंगलवार की सुबह 6:00 बजे के बाद सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम खोल दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-strike-in-nirsa-area-too-medical-service-stalled/">धनबाद

: निरसा क्षेत्र में भी डॉक्टरों ने की हड़ताल, चिकित्सा सेवा ठप [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही